Durga Mandir in Agra: ताज नगरी (आगरा) में ऐसे देवी के स्थान हैं, जिनके दर्शन करने मात्र से ही इंसान की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आगरा शहर की चारों दिशाओं में नौ देवियों के मंदिर हैं, जहां नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आने वाले नवरात्र जो 22 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहे है और 30 मार्च 2023 तक चलने वाले हैं आप भी इन नवरात्र जरूर करें माता के इन प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन। आज हम अपने लेख में आपको बताने जा रहे हैं आगरा के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में जहां जाकर आपको दर्शन जरूर करना चाहिए।
चामुंडा देवी मंदिर—
आगरा शहर के राजा की मंडी में स्थित है ‘मां चामुंडा देवी मंदिर’ जहां ऐसे तो साल भर ही भक्त दर्शन के लिए आते रहते हैं लेकिन नवरात्र के पावन अवसर पर इस मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। मंदिर के महंत बताते हैं कि नवरात्र में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ जाती है और 5 पहर मंदिर में मैया की आरती होती है।
काली माता मंदिर—
आगरा के यमुना बैंक इलाके में स्थित है ‘काली माता मंदिर’ लगभग 70 साल पुराना ये मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको बिजलीघर चौराहे से आगे जाना होगा। नवरात्र के समय इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है।
कामाख्या देवी मंदिर—
आगरा के हाथीघाट पर स्थित है ‘मां कामाख्या देवी मंदिर’ इस मंदिर में देवी दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन होते हैं। लगभग 100 साल पुराने इस मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जीवनी मंडी से मंदिर जाने के लिए सीधा रास्ता है। नवविवाहित जोड़े माता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचते रहते हैं।
शक्ति सुशील मंदिर—
आगरा शहर को बलकेश्वर चौराहे के पास स्थित है ‘शक्ति सुशील मंदिर’ वर्ष 1960 में बने इस मंदिर में माता का वैष्णों देवी के रूप में दर्शन होता है। मान्यता है कि इस मंदिर में गुड्डा चढ़ाने से कन्या को योग्य वर और गुड़िया चढ़ाने से लड़कों को अच्छी पत्नी मिलती है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको वाटर वर्कस चौराहे से आगे की तरफ जाना होगा।
