मथुरा में पुलिस और स्क्रैप लुटेरों के बीच मुठभेड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 50 लाख का सामान बरामद

Mathura: यूपी के मथुरा जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में 6 स्क्रैप लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें से पुलिस की गोली से घायल होने के बाद 4 बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के बाद से 50 लाख रुपये का स्क्रैप बरामद किया है।

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की गोली से 4 बदमाश घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना थाना कोसी कलां क्षेत्र की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से 50 लाख रुपये का स्क्रैप भी बरामद किया है। पुलिस इस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Mathura Police.

मथुरा में पुलिस और स्क्रैप लुटेरों के बीच मुठभेड़

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश

जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसओजी टीम की शुक्रवार देर रात कुछ स्क्रैप लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 50 लाख रुपए का स्क्रैप बरामद किया। इस मुठभेड़ में 4 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें साकिर मेव, सलीम मेव, असलम और जाहुल शामिल हैं।

End of Feed