Mathura Blast: ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; सामने आया वीडियो

Mathura Blast: मथुरा के गुरु कृपा सोसाइटी में लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक बड़ा हादसा होने से टला है।

Mathura Blast: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना मथुरा के गुरु कृपा सोसाइटी कि है। जहां अचानक धमाके की आवाज आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रांसफॉर्मर विस्फोट से पास में स्थित घर की दीवार भी उसकी चपेट में आ गई। ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट से उसमें आग लग गई। इस पूरी घटना की एक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी सामने आई है।

End of Feed