आगरा

Firozabad Fire: फिरोजाबाद में केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख

Firozabad Fire: यूपी में फिरोजाबाद के असमत में स्थित राजू केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Image

फिरोजाबाद में केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग

Firozabad Fire: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के असमत नगर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। घटना के जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग

फिरोजाबाद के असमत नगर में राजू नामक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटों दूर से ही दिखाई दे रही थी। आसमान काला धुएं से भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि आग सोमवार रात करीब 9 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में दमकल विभाग को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग इतनी विकराल थी, इसमें सब कुछ जलकर राख हो गया है। गनीमत ये रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं है।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह की पुष्टि की जा सकेगी। उन्होंने ये भी बताया की फैक्ट्री में कोई काम नहीं चल रहा था। वहां ताला लगा हुआ था। वहीं स्थानीय पार्षद इमरान मंसूरी ने कहा कि समय से आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में फैलने से पहले ही आग बुझा दी गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टला है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article