Vande Bharat Train: आज से शुरू हुआ हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन का सफर, साढ़े 6 घंटे में आगरा से खजुराहो पहुंचेंगे यात्री

The Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Train: हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन का संचालन आज 15 मार्च से नियमित रूप से किया जा रहा है। ऐसे में आगरा से खुजराहो जाने वाले लोगों 8 से 9 घंटे का सफर मात्र साढ़े 6 घंटे में पूरा हो जाएगा।

The Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Express Train: आगरा वंदे भारत ट्रेन का आगाज आज यानी शुक्रवार से होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 मार्च को हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। 12 मार्च को उद्घाटन के बाद इसका नियमित संचालन आज से किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल पर दौड़ने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन-खजुराहो के लिए रवाना हो चुकी है। इसका प्रस्थान समय सुबह 6 बजे का है।

Khajuraho Vande Bharat Express Train

साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा आगरा से खजुराहो का सफर

आज निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन होगी नियमित संचालन (The Hazrat Nizamuddin-Khajuraho Vande Bharat Train)

सुबह 6 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 7.45 बजे यह कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस यहां पांच मिनट के लिए ठहरेगी। उसके बाद आगे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। बता दें कि निजामुद्दीन से खजुराहो चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा से अधिक है। ट्रेन की वापसी खजुराहो से दोपहर 2.50 बजे होगी। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन कैंट स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी। आगे बढ़ते हुए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना होगी।

End of Feed