आगरा

हाथरस में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, 2 लोगों की मौत

Hathras Road Accident: यूपी के हाथरस में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन और वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image

हाथरस अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में मुरसान-सादाबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बुधवार को बताया कि मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मगटई गांव के निवासी दो युवक किसी काम से मंगलवार की शाम को मुरसान कस्बे आये थे। उन्होंने बताया कि वे रात करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी मुरसान-सादाबाद मार्ग पर आरबीएस कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमांशु माथुर ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र और ननकेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 18-19 वर्ष है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है और परिवार को मामले की सूचना दे दी है। दुर्घटना में बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article