GRP जवान ने CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान, Video Viral हुआ तो हो रही जमकर तारीफ

आगरा के एक जीआरपी कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कमेंट में लोग कॉन्स्टेबल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हो भी क्यों न, कॉन्स्टेबल ने एक बुजुर्ग को सीपीआर देकर उनकी जान जो बचाई। देखें वीडियो और जानें सीपीआर की इम्पोर्टेंस क्या है -

आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) की इम्पोर्टेंस को बताता है। इस वीडियो को देखने के बाद यह भी समझ आता है कि सीपीआर देना सीखना हर किसी के लिए कितना जरूरी है। दरअसल ताजनगरी आगरा में जीआरपी के एक सिपाही ने अचानक हार्ट अटैक आने से जमीन पर गिर पड़े बुजुर्ग की सीपीआर देकर जान बचा ली। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब सीपीआर देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CPR in Agra Police Station

आगरा के थाने में बुजुर्ग को दी गई सीपीआर

रिपोर्ट लिखवाने आए थे बुजुर्ग

वीडियो जीआरपी कैंट थाने का बताया जा रहा है, जहां बुजुर्ग शिकायत दर्ज करवाने आए थे। बुजुर्ग टेबल पर हाथ रखकर आगे के ओर झुककर खड़े थे। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह धड़ाम से पीछे की ओर जमीन पर गिर पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह 16 सितंबर 2024 का है।

End of Feed