आगरा

Agra में छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्त ने साथियों संग मिल किया घिनौना काम; फिर वीडियो किया...

उत्तर प्रदेश के आगरा में 11वीं कक्षा की छात्रा से उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैफे में दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी कर रहे थे।

Image

Agra में छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्त ने साथियों संग मिल किया घिनौना काम; फिर वीडियो किया...

आगरा: सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान यशपाल, अरूण और प्रवीण के तौर पर हुई है। 19 वर्षीय लड़की 11 नवंबर को स्कूल जा रही थी तभी उसका जानकार यशपाल उसे बहला-फुसलाकर एक कैफे में ले गया जहां उसने अरूण और प्रवीण को भी बुला लिया तथा तीनों ने कैफे में बने केबिन में उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया।

ब्लैकमेल कर मांगे रुपये

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि यशपाल ने पीड़िता से पैसे एक हजार रुपये मांगे और रकम नहीं देने पर उसने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस संबंध में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा कैफे का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। आरोपियों की पहचान होने के बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कैफे संचालक को भी नोटिस दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article