फिरोजाबाद में हथियार तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 4 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Firozabad Police Encounter: फिरोजाबाद में हथियार तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। ये बदमाश हथियार तस्करी की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंद कर इन्हें पकड़ लिया।

Firozabad Police Encounter: फिरोजाबाद में शनिवार को पुलिस और हथियार तस्कर गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को दो पिस्टल, दो देशी तमंचा और काफी मात्रा में बुलेट बरामद हुई है।

पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ फिरोजाबाद के थाना मोती नगर ईट भट्टा के पास हुई। इस दौरान पुलिस ने पिंकू उर्फ प्रदीप, दिनेश और परवीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुलाम हुसैन नामक ने बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग की। वह पुलिस को गच्चा देकर भागने की फिराक मे था। लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसे इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

End of Feed