साइबर अपराधियों का बढ़ा हौसला... युवती को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर कराया निर्वस्त्र

साइबर अपराधियों ने आगरा की एक युवती को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाते हुए मानसिक रूप से परेशान किया और 16.20 लाख रुपये हड़प लिए। अपराधियों ने सीबीआई और नारकोटिक्स जांच के नाम पर उसे लगातार धमकाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक चौंकाने वाले डिजिटल अपराध मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को खाटू श्याम, सीकर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। यह युवक एक संगठित गैंग का सदस्य है और ठगी की रकम निकालने के लिए एटीएम और बैंक पहुंचा था। इस घटना में अपराधियों ने आगरा की एक युवती को टैटू की जांच के बहाने धोखे से निर्वस्त्र कर दिया और उससे 16.20 लाख रुपये की ठगी की। पीड़िता शाहगंज क्षेत्र की निवासी है, जिसने 9 फरवरी 2025 को साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया था।

Cyber criminals trapped young woman from Agra

डिजिटल अरेस्ट के झांसे में फंसी युवती

मामले की शुरुआत 24 दिसंबर 2024 को हुई थी और 29 जनवरी तक साइबर अपराधी उसे लगातार डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकाते रहे। कई दिनों तक उसे स्काइप पर ऑनलाइन रहने के लिए मजबूर भी किया गया। पहली बार उसे एक महिला ने फोन किया, जिसने खुद को ब्लू डॉट कोरियर कंपनी से बताया था। कोरियर में नशीली दवा होने का आरोप लगाकर मामला मुंबई पुलिस को ट्रांसफर किया गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो का भय दिखाकर युवती को मानसिक रूप से परेशान किया।

End of Feed