आगरा

ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचकर परिवार सहित उतर गया शख्स, पकड़ा गया तो खुशी-खुशी जुर्माना चुकाया; बतायी ये वजह

यात्री ने ट्रेन की इमरजेंसी ट्रेन खींची, ट्रेन रुकी और वह परिवार सहित नीचे उतर गया। आरपीएफ और रेल कर्मियों ने उसे पकड़ा तो वह खुशी-खुशी जुर्माना चुकाने के लिए जारी हो गया। जानिए आखिर ये मामला है क्या -

Image

भारतीय रेलवे की फाइल फोटो

Photo : Twitter

ट्रेन में चेन पुलिंग एक अपराध है और इसके लिए रेलवे चेन खींचने वालों को दंडित भी करता है। आगरा डिवीजन से चेन पुलिंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें यात्री ने ट्रेन की चेन खींचीं, ट्रेन के रुकने पर जल्दी-जल्दी में परिवार के साथ उतर गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने पकड़ा तो खुशी-खुशी जुर्माना भर दिया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

आगरा डिवीजन में एक ट्रेन में चेन पुलिंग की घटना हुई, जिसके बाद आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। एक यात्री, जो अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था, चेन पुलिंग के बाद ट्रेन से नीचे उतर गया। आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया और वह खुशी-खुशी जुर्माना चुकाने के लिए तैयार हो गया। उसने बताया कि ट्रेन का अगला स्टॉप काफी दूर था, जिससे वापस आने में समय और पैसे की बर्बादी होती।

आगरा रेल मंडल ने बिना उचित कारण चेन खींचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच, 821 लोगों पर कार्रवाई की गई और कुल 39,330 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। रेलवे ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि बिना कारण चेन खींचना गैरकानूनी है और इससे ट्रेनों का समय बिगड़ता है, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का इस्तेमाल करें। आगरा मंडल का यह अभियान यात्रियों को जागरुक करने और ट्रेनों के समय पर चलने को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखेंगे, ताकि अनुशासन बना रहे और यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article