आगरा

Agra: लूट कर भागने की कोशिश करते चोर को कुत्ते ने दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल;आरोपी गिरफ्तार

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चांदी से भरा थैला छीनने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस सीसीटीवी वीडियो को देख पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक थैला छीनने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि थैले में चांदी का सामान रखा हुआ था। लूट की कोशिश की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। इस घटना की वीडियो दो दिन पहले ही वायरल हुई, जिसके बाद आगरा पुलिस मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लूट का सीसीटीवी वीडियो वायरल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चांदी से भरे थैले के लूट की कोशिश करने के मामले को लेकर वायरल हुई सीसीटीवी वीडियो देख DCP सिटी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। ये घटना सर्राफा बाजार पीपल मंडी की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार आरोपी युवक का थैला छीनने की कोशिश करने लगा। इस दौरान युवक गिर गया लेकिन उसने थैला नहीं छोड़ा। आरोपी ने युवक के साथ मारपीट भी की। लेकिन गली के एक कुत्ते ने आरोपी को वहां से भगा दिया। जिसके बाद से सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस की टीम ने मामले का वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की और थैला छीनने की कोशिश करने वाले युवक की पहचान की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article