आगरा

UP के एटा में सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी; 12 से अधिक लोग घायल

Etah News: यूपी के एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। बस पलटते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया-

Image

एटा में बस पलटने से 12 से ज्यादा लोग घायल

Photo : Times Now Digital

Etah News: यूपी के एटा में ददर्नाक हादसा हो गया। एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी एक बस खाई में गिरकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात लगभग 10 बजे की है। बस पलटने से बारातियों में चीख पुकार मच गयी और शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में 12 लोगों से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घायल बाराती मेडिकल कॉलेज में भर्ती

घटना की सूचना पाकर पिलुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यह बस दिल्ली के सुल्तानपुरी से बेवर के नवीगंज में बारातियों को लेकर जा रही थी। घटना की सूचना पर एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मेडिकल कालेज पहुंच गए।

हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल

उन्होने बताया कि उन्हें नगरिया मोड के समीप सड़क हादसे की सूचना मिली जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर है और एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूटी है लेकिन वह खतरे से बाहर है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article