Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रहने वाले व्यापारी के घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। तीन दिन पहले लापता हुए व्यापारी का बेटे की मौत की खबर सामने आई है। बता दें कि व्यापारी के बेटा का शव आगररा-सिकंदरा हाईवे पर मिला है। जानकारी के अनुसार व्यापारी का बेटा 31 दिसंबर की शाम को बाजार जाने के लिए बोलकर निकला था और घर वापस ही नहीं आया।
लापता व्यापारी के बेटे का शव आगरा-सिकंदरा हाईवे पर मिला
अब उसके मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने आगरा-सिकंदरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की पहचान की गई। पहचान में उसका नाम आकाश अग्रवाल बताया गया। इससे पता लगा कि ये युवक तीन दिन पहले लापता हुए व्यापारी का बेटा है।
लापता बेटे की आई मौत की खबर
आगरा के कोतवाली के सेठ गली निवासी संजीव अग्रवाल कांच के व्यापारी है और उनका बेटा 31 दिसंबर से लापता था। उनका 28 वर्षीय बेटा, जिसका नाम आकाश था घर से बाजार जाने के लिए कह कर निकला था। अधिक समय के बितने और उसके घर वक्स से वापस न आने के बाद उससे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने कुछ देर में घर लौटने की बात कही थी। उसके बाद से कॉल करने पर उसका फोन लगातार बंद आने लगा। किसी प्रकार की सूचना प्राप्त न होने पर परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई।
अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक
31 दिसंबर को घर से लापता होने के बाद पुलिस ने मार्केट और अन्य आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आकाश की 8 घंटे की फुटेज प्राप्त हुई, जिससे पता लगा की वह शहर में ही घूम रहा था। बता दें कि उनके पास एक्टिवा थी, जिसका कोई पता नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में आकाश कुछ परेशान नजर आ रहे थे। अब आधी रात को उनका शव सिकंदरा हाईवे के पर मिला। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन पुलिस को उनकी एक्टिवा अभी तक नहीं मिली है। इन सभी बिंदुओं को साथ में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आकाश की 30 जनवरी को शादी होनी थी। आकाश की मृत्यु से शादी वाले इस घर में कोहराम मच गया है।
