आगरा

वृंदावन को रफ्तार देगा यमुना एक्सप्रेसवे, अब यहां से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे; फरीदाबाद जाने में नहीं लगेगी देर

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। अब यह 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा। पहले यह 101 किलोमीटर से शुरू हो रहा था। इससे वृंदावन की ओर जाने वाले लोगों की राह आसान होगी।

Image

यमुना एक्सप्रेसवे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। अब यह 101 किलोमीटर के बजाय 102.1 से शुरू होगा। इसके रूट मैप में परिवर्तन से वंदावन की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एनएचएआई के प्रस्तावित एनएच-44 से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर आने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क भी दोनों एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी। लूप के जरिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। इससे फरीदाबाद की तरफ आने वाले लोगों को भी फायदा होगा।

जुड़ेंगे यमुना के दोनों छोर

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय कराएगा, जबकि ब्रज विकास परिषद की बैठक में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे 753 एकड़ में बसाई जाने वाली राया हेरिटेज सिटी के क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। 102.1 किलोमीटर से बनने वाला 6.9 किलोमीटर लंबा और 6 लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र सरकार की ओर बनवाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे यमुना की दूसरी साइड में (ग्रेटर नोएडा से जाने पर लेफ्ट साइड में) फरीदाबाद से आकर एक्सप्रेसवे को पार करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा। इसकी लंबाई 14 किलोमीटर के आसपास होगी। इसके सात किलोमीटर का हिस्सा यमुना की एक तरफ और दूसरा हिस्सा यमुना की दूसरी तरफ होगा। इसके निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।

श्रीकृष्ण और बलराम की लगेंगी मूर्तियां

हिंदुस्तान में छपे लेख के मुताबिक, पहले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण यमुना प्राधिकरण की ओर से करवाया जाना है। जानकारी के मुताबिक, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जहां समाप्त हो रहा है, वहां 1.5 किलोमीटर क्षेत्र खाली है, जो डूब क्षेत्र है। यहां एलिवेटेट रोड बनाया जाएगा। एलिवेटेड रोड यमुना पर निर्माणाधीन पुल से कनेक्ट होगा। साथ ही 21 मीटर चौड़ा केबल ब्रिज और 60 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के आधे हिस्से में यमुना प्राधिकरण हिस्सेदार है। हिंदुस्तान में छपी के मुताबिक, वृंदावन की ओर वाले कट पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की 20 मीटर ऊंची मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!