वीकेंड पर वृंदावन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बांके बिहारी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार; देखें वीडियो

बांके बिहारी मंदिर में रविवार के दिन भारी भीड़ देखने को मिली है। मंदिर के आसपास की सभी गलियां जाम हो गई है। श्रद्धालुओं लंबी-लंबी कतारों में घंटों से दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

Vrindavan News: बीते कुछ सालों से वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। वीकेंड के दिन भीड़ यहां आम दिनों की तुलना में और भी अधिक होती है। यहां इतनी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं कि बांके बिहारी मंदिर के आसपास के सभी रास्ते भी पैक हो जाते हैं। श्रद्धालु कतारों में कई-कई घंटे दर्शन का इंतजार करते हैं। ऐसी ही तस्वीरें रविवार को वृंदावन से सामने आई है। वीकेंड होने के कारण आज बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे हैं। यहां आसपास की गलियों में खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। भक्तों की भारी भीड़ लाइन में दर्शन के इंतजार में है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि बांके बिहारी जी के पास की गलियां कितनी श्रद्धालुओं से भरी हुई है यहां पर पैर रखने तक की जगह नहीं है।

वृंदावन में 40 दिन की होली की शुरुआत

बता दें कि 3 फरवरी से वृंदावन में 40 दिन की होली की शुरुआत अबीर और गुलाल उड़ाकर कर दी गई है। ब्रज की होली देखने के लिए हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे हैं। यही कारण है की मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। सब अपने समय के अनुसार, मंदिर में दर्शन और होली का त्योहार मनाने पहुंच रहे हैं।

End of Feed