Mathura: बांके बिहार मंदिर की दान पेटिका से लाखों की चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया बैंक कर्मी; गिरफ्तार

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर की दान पेटिकाओं में नोटो की गिनती के दौरान चोरी के आरोप में एक बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर रहे मंदिर के कर्मचारी ने उसे चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी के घर में भी छापा मारा। जहां से 9.50 लाख रुपये मिले हैं।

Mathura Crime News: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बैंक कर्मी निकला। जिसे मंदिर की दान पेटिका से रुपयों की गिनती के दौरान चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे मंदिर के कर्मचारी को वह चोरी करते हुए नजर आया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी अभिनव सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर से भी 9.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

Bankar Arrest

आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

पिछले 3 दिन से हो रही थी नोटों की गिनती

बांके बिहारी मंदिर में कुल 16 दान पेटिकाएं हैं। जिनमें आने वाली धनराशि की पिछले तीन दिन से गिनती की जा रही थी। मंदिर का अकाउंट विद्यापीठ चौराहा स्थित कैनरा बैंक की शाखा में खुला है। दान पेटिकाओं में धनराशि की गिनती के लिए मंदिर से बैंक को पत्र भेजता है, जिसे मथुरा कार्यालय के एचआर विभाग को भेजता है। इसके बाद नोटों की गिनती के लिए अधिकारी और कर्मचारी वहां से आते हैं।

End of Feed