Agra News: ताजमहल के अंदर छूट गया 10 लाख रुपये से भरा बैग, CISF के जवानों ने लौटाया; देखें वीडियो

Agra News: ताजमहल के पास CISF के जवानों को 10 लाख रूपये से भरा बैग मिला। ईमानदारी का परिचय देते हुए ताज महल की सुरक्षा में तैनात इन जवानों ने इस बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल परिसर में सुरक्षा कर्मियों को नोटों से भरा एक बैग मिला जिसे उसके मालिक को लौट दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैग में भारतीय और विदेशी मुद्रा में करीब 10 लाख रुपये रखे थे और यह बैग पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों को मंगलवार शाम ताजमहल को बंद करने के दौरान मिला। उन्होंने बताया कि नोटों से भरा यह बैग पश्चिम बंगाल के एक टूर ऑपरेटर का था जो ताजमहल में छूट गया था।

Agra News

ताज महल के अंदर CISF के जवानों को मिला 10 रूपये से भरा बैग

ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को बैग मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा फुटेज से पर्यटक की पहचान की गयी और खोजबीन के बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटक मिल गया। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों का सत्यापन और जांच के बाद बैग टूर ऑपरेटर को सौंप दिया गया।

End of Feed