UP Tourism: उत्तर प्रदेश वैसे तो कई मायनों में बेहद खास है लेकिन अगर आप क्रिसमस और नए साल पर उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आगरा को कैसे भूल सकते है। आगरा उत्तर प्रदेश का पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखा और घूमा जाना वाला शहर है। उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित, आगरा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है क्योंकि यह दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक, ताज महल का घर है। यह दो अन्य यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के साथ मुगल साम्राज्य के इतिहास और विरासत की एक झलक समेटे हुए है।

Taj Mahal
आगरा उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है और भारत का 24वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। अपने लंबे और समृद्ध इतिहास के साथ, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आगरा दिल्ली और जयपुर के साथ पर्यटकों के लिए लोकप्रिय गोल्डन ट्रायंगल सर्किट का हिस्सा है। यह वाराणसी और लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश हेरिटेज आर्क का भी हिस्सा है। अपने स्मारकों के अलावा, आगरा में खाने के शौकीनों के लिए कुछ रोमांचक चीजें हैं। यह अपने पेठे के लिए उतना ही प्रसिद्ध है जितना कि ताज महल के लिए। आगरा अपनी संगमरमर की कलाकृतियों के लिए भी जाना जाता है, जिन्हें सदर बाजार या किनारी बाजार क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदा जाता है।
ताज महल

Taj Mahal
ताजमहल का निर्माण सन् 1632 से 1653 तक चला और इसे उस समय के अद्वितीय मुगल वास्तुकला का उदाहरण माना जाता है। ताजमहल का निर्माण शाहजहां द्वारा करवाया गया था। ताजमहल के निर्माण में लाल पत्थर, सफेद मार्बल, पीतल, सोना, नीलम, मोती, मकरानी पत्थर और अन्य रत्नों का उपयोग किया गया है। ताजमहल के निर्माण में कुल मिलाकर लगभग 22 साल का समय लगा था। इसके निर्माण में लगभग 20000 मजदूरों, शिल्पकारों, वास्तुकारों और कारीगरों ने अपना योगदान दिया था। ताजमहल सुबह से शाम तक खुला रहता है। आप सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक इसे देख सकते हैं।
आगरा का किला

Agra Fort
आगरा का किला मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था। आगरा किले का निर्माण 1565 के आसपास शुरू किया गया था। जिसकी प्रारंभिक संरचनाएं मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनाई गई थीं और बाद में उनके पोते शाहजहाँ ने इसे अपने अधिकार में लेकर शेष कार्य को पूर्ण करवाया था। इस किले को लाल-किला या किला-ए-अकबरी के नाम से भी जाना जाता है। इस किले की भव्य सुन्दरता को देखते हुए यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है। आगरा का किला यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। आगरा किला आगरा के ताजमहल से उतर पश्चिम में केवल 2.5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।
फतेहपुर सिकरी

Fatehpur Sikri
आगरा के पास मौजूद फतेहपुर सिकरी का निर्माण 16 वीं शताब्दी में किया गया था। इसे 1571 में मुगल बादशाह अकबर द्वारा बनवाया गया था। 12वीं शताब्दी में शुंग वंश और बाद में राजपूतों के शासन के दौरान यहां कई छोटे-छोटे और विभिन्न प्रकार के स्मारकों और किलों को बनाया गया था।
