Taj Mahal News: ताजमहल पर खतरे का साया! सुरक्षा के लिए 'एंटी-ड्रोन सिस्टम' तैनात

इस सिस्टम में ड्रोन को निष्क्रिय करने के लिए 'रेडियो फ्रीक्वेंसी' और 'जीपीएस सिग्नल जैमिंग' तकनीक का उपयोग किया जाता है।

Taj Mahal

ताजमहल

Taj Mahal Security: अद्भुत स्मारक ताजमहल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'एंटी-ड्रोन सिस्टम' तैनात किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने शुक्रवार को बताया कि यह सिस्टम ताजमहल परिसर में लगाया गया है और यह प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि स्मारक के चारों ओर 500 मीटर के दायरे में निगरानी रखी जाएगी और इस सीमा में पाए जाने वाले किसी भी ड्रोन को तुरंत निष्क्रिय कर दिया जाएगा।अहमद ने बताया, "यह सिस्टम आठ किलोमीटर के दायरे में ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम है, लेकिन ताजमहल की सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए, निगरानी को शुरू में 500 मीटर की परिधि तक सीमित रखा गया है।"

End of Feed