Agra: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभरण क्षेत्रों में भारी बारिश और बांधो से पानी छोड़े जाने से उफनाई नदियों की बाढ़ से प्रदेश के कई जिलों के गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जमीन धस गए हैं। जिस वजह से जगह-जगह पर गड्ढे होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गड्ढे वालों रास्ते से गुजरने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस रास्ते से गुजरते हुए एक बाइक सवार की बाइक गड्ढे में गिर पड़ी।
आगरा में जमीन धंसने से गड्ढे में फंसी बाइक
भारी बारिश से धंसी जमीन
आगरा में भारी बारिश होने से जगह-जगह पर हुए गड्ढों से लोग परेशान हैं। वही एक बाइक चालक भी इसका शिकार हो गया। इस रास्ते से गुजरते हुए उसकी बाइक गड्ढे में जा गिरी। हालांकि, चालक ने अपनी जान बचा ली। लेकिन, बाइक को गड्ढे से निकालने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारी बारिश से लोगों को आवाजाही में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
गड्ढे में फंसी बाइक
भारी बारिश के वजह से यहां जगह-जगह पर जमीन धंस गई है। जिस कारण लोग परेशान हैं। आगरा के इन रास्तों से गुजरते हुए लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। आगरा के कई जगहों से जमीन धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, नगर निगम को इसकी सूचना दे दी गई है। आगरा के थाना ताजगंज मुरलीनगर क्षेत्र में जगह-जगह भारी बारिश से जमीन में गड्ढे हो गए हैं।
