आगरा

आगरा में सड़क हादसा, जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, सड़क पर लगा लंबा जाम

Agra Road Accident: आगरा के सैयां थाना क्षेत्र के सैंथिया पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां टक्कर के बाद दो ट्रकों में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Image

जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी भीषण आग

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। लंबे समय तक ट्रक धू-धू कर जलते रहे, जिसके कारण रास्ते में भीषण जाम लग गया। ट्रकों को जलता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की टीम को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ट्रकों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

पेट्रोल पंप के पास अवैध कट

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला आगरा के सैयां थाना क्षेत्र के सैंथिया पेट्रोल पंप के पास का है। यहां एक अवैध कट है, जिससे वाहन यू टर्न मारने की कोशिश करते हैं। इसी तरह एक ट्रक वहां से मोड़ने की कोशिश कर रहा है। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इन दोनों ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गए हैं और पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। हाईवे पर घंटों से लगा जाम अब खुल गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!