आगरा

हूजूर! पत्नी दो पैग लेने के बाद मांगती है फ्लेवर्ड हुक्का...मना किया तो पहुंच गई थाने

agra wife want flavored hookah: काउंसिलिंग में पति ने बताया कि पत्नी और वो रोजाना साथ में शराब के पैग लेते हैं, उन्हें सिगरेट पीना पसंद है पर पत्नी सिगरेट की बजाय फ्लेवर्ड हुक्का पीने की जिद करती है।

Image

आगरा में पति पत्नी के बीच लड़ाई का अनोखा मामला (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. शराब के साथ हुक्का पीने पर पति के टोकने पर नाराज एक युवती ने पति के खिलाफ की शिकायत
  2. पति ने कहा- पत्नी और वो साथ में शराब पीते हैं पर पत्नी सिगरेट की बजाय फ्लेवर्ड हुक्का पीने की जिद करती है
  3. परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान दोनों ने अपनी गलती मान ली है

आगरा में अजब मामला सामने आया है यहां शराब के साथ हुक्का पीने पर पति के टोकने पर नाराज एक युवती ने ना केवल ससुराल छोड़ दिया, बल्कि पुलिस में अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत भी कर दी, फिर इस युवती की काउंसलिंग हुई तो मामला खुला, खैर इसके बाद पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर टूटने से बचाया लिया, दिल्ली के इस युवक की 2023 में आगरा की इस युवती से शादी हुई थी।

मामला दरअसल ये है कि जो काउंसलर से पूछताछ में सामने आया कि महिला के पति ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी को शराब पीने का शौक है, दो पैग शराब पीने के बाद दोनों सिगरेट पीते थे, पर कुछ टाइम से उसकी पत्नी सिगरेट के बजाय अलग अलग खुशबू वाले हुक्के की डिमांड करने लगी।

पति ने पत्नी की ये बात भी मान ली और बाजार से एक हुक्का खरीद कर दे दिया

खैर पति ने पत्नी की ये बात भी मान ली और बाजार से एक हुक्का खरीद कर दे दिया साथ ही कहा कि ज्यादा हुक्का पीना ठीक नहीं है, ज्यादा हुक्का पीने के लिए उसने टोका भी पर इससे पत्नी खफा हो गई और झगड़ा कर ससुराल छोड़ कर मायके आ गई और अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में मारपीट की तहरीर दी थी पर पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो पता चला कि मामला मारपीट का नहीं वरन कुछ और ही है।

काउंसलिंग के दौरान दोनों ने अपनी गलती मान ली

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान दोनों ने अपनी गलती मान ली है और शराब तथा हुक्के की लत को छोड़ने की बात कही और एक साथ रहने को भी राजी हो गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article