आगरा

Agra News: शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 05:16 PM IST

जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता को सीएम योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

Image

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के परिवार की फोटो

Photo : BCCL

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता ताजनगरी आगरा के रहने वाले थे। शुभम आगरा के जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत गुप्ता के पुत्र थे।

CM योगी ने कही ये बात

सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद

बता दें कि जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।

50 लाख रुपये और घर के सदस्य को नौकरी

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नाम शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर रखने की भी घोषणा की है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article