आगरा

आगरा की 'ड्रीम गर्ल' ने सिर्फ दिल ही नहीं, बैंक अकाउंट भी लूटा; ऐसे चलता था ब्लैकमेल का खेल

आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आगरा की साइबर क्राइम पुलिस ने ग्वालियर से एक साइबर अपराधी को पकड़ा है। अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल और रोबोटिक तकनीक का उपयोग करके लोगों से ठगी करता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। ऐसे में, पुलिस ने आगरा में साइबर ठगी के इस रैकेट का पर्दाफाश कर जांच शुरू कर दी है।

Image

आगरा की ड्रीम गर्ल हुई गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

आगरा साइबर क्राइम पुलिस ने ग्वालियर से दुर्गेश सिंह तोमर नामक एक चालाक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो हाईटेक तरीके से ठगी करने में माहिर था। दुर्गेश ने फर्जी महिला प्रोफाइल और रोबोटिक तकनीक का उपयोग करके कई लोगों को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर ठगा। उसकी ठगी का शिकार बनने वाले 15 से 20 लोगों से उसने लगभग 25 लाख रुपये की राशि हड़पी है। पुलिस को अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अपराधी इनका उपयोग ठगी करने के लिए किया करता था। अपराधी के ठगी करने और फंसाने का तरीका बेहद निराला था। वह सोशल मीडिया पर एक लड़की के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से दोस्ती करता और न्यूड फोटो व वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसके बाद, वह टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर लोगों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित करता था।

शिकायतों के आधार पर जांच जारी

आगरा साइबर क्राइम पुलिस तकनीकी निगरानी के जरिए दुर्गेश को ग्वालियर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पता ये भी लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन लोग शामिल हैं और कितने लोग इसका शिकार बन चुके हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में लोगों से शिकायतें तुरंत दर्ज करने की अपील की है और अज्ञात सोशल मीडिया प्रोफाइल और संदिग्ध निवेश योजनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article