आगरा

Agra News: कोहरे की आड़ में डेढ़ लाख रुपये के मुर्गों की लूट, आगरा नेशनल हाईवे पर अनोखी वारदात

आगरा में नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण कई गाड़ियां भिड़ गई। इनमें से एक पिकअप गाड़ी में डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे भरे हुए थे। जिसे वहां के स्थानीय लोगों ने लूट लिया और वहां से फरार हो गए।

Image

आगरा में एक्सीडेंट के बाद मुर्गों की लूट

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में अजब-गजब मामला देखने को मिला। जहां रुपये-पैसे की नहीं बल्कि मुर्गों की लूट देखने को मिल गई। यह घटना नेशनल हाईवे की है जहां कुछ लोगों ने डेढ़ लाख रुपये के करीब मुर्गे लूट लिए। दरअसल कोहरे के कारण आज सुबह आगरा में नेशनल हाईवे पर कई गाड़ियों की भिड़ंत हो गईं। इन्हीं में से एक पिकअप गाड़ी भी थी, जिसके अंदर बहुत से मुर्गे भरे हुए थे। इस हादसे का फायदा उठाकर स्थानीय लोगों ने मुर्गे लूट लिए। इन मुर्गों की कीमत डेढ़ लाख के करीब थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल से फरार हो गए।

वारदात का वीडियो

इस अजब-गजब घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग गाड़ी से मुर्गे लूटकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article