Agra Acid Attack: छात्रा पर तेजाब से हमला कर आरोपी फरार, पीठ पर झुलसी युवती

आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ठेरई गांव में एक 11वीं की छात्रा पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। जिससे उसकी पीठ झुलस गई है। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।

Agra Acid Attack: आगरा में एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। छात्रा अपनी सहेली के साथ फोटो स्टेट की शॉप पर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। इस हादसे में छात्रा की पीठ झुलस गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

attack

आगरा में छात्रा पर एसिड अटैक (फोटो साभार - ट्विटर)

आरोपी की तलाश जारी

एसीपी आगरा आनंद पांडे ने बताया कि यह घटना शमशाबाद क्षेत्र के ठेरई गांव की है। जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार शाम को अपनी सहेली के साथ गांव की फोटो स्टेट की दुकान पर पहुंची थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से छात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे छात्रा की पीठ झुलस गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस टीम का गठन करके मामले की जांच कर रही है।

End of Feed