आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रायल की तैयारी पूरी; UPMRC ने दिया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की पहल से आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे शहरवासियों को जल्द बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 20 अप्रैल से मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक डाउन लाइन पर मेट्रो ट्रायल शुरू होगा, जबकि अप लाइन पर परीक्षण पहले से जारी है।

Agra News: आगरावासियों के लिए एक खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने बिजलीघर चौराहे पर स्थित मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक डाउन लाइन पर मेट्रो के ट्रायल की तैयारी पूरी कर ली है। 20 अप्रैल से इस रूट पर मेट्रो को 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाकर परीक्षण किया जाएगा। वहीं, अप लाइन पर मेट्रो का ट्रायल पहले से जारी है।

Agra Metro Trial Set to Begin on Down Line from April 20

आगरा वालों के लिए खुशखबरी!

जानकारी के मुताबिक, बिजलीघर चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन तक का यह खंड पहले कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसकी लंबाई लगभग छह किलोमीटर है। करीब दो महीने पहले यूपीएमआरसी ने इस मार्ग की अप लाइन पर मेट्रो ट्रायल शुरू किया था। बीते सप्ताह डाउन लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम का परीक्षण भी पूरा कर लिया गया। अब 20 अप्रैल से यहां नियमित ट्रायल की शुरुआत होगी। शुरुआती तीन से छह दिनों तक मेट्रो को 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा, जबकि पूरा परीक्षण करीब एक महीने तक जारी रहेगा।

End of Feed