अगले 10 दिनों का मौसम (24 Sep to 03 Oct 2024): देश के सभी राज्यों में मौसम बदलने लगा है। मानसूनी बारिश का असर भी कम दिखना शुरू हो गया है। आलम ये है कि कई राज्य अब सूखे जैसी स्थिति से गुजर रहा है। खासकर बिहार और यूपी का कुछ हिस्सा, इससे ग्रसित दिख रहा है, जिससे खेतीहर किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच, मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर नया अपडेट जारी किया है। आइए, जानते हैं कि अगले 10 दिनों तक दिल्ली- एनसीआर, यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब समेत पहाड़ी राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में अगले 10 दिनों का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों उमस भरी गर्मी झेल रही है। दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। कभी कभार आसमान में बादल दिखते हैं, लेकिन राहत की वर्षा नहीं होती। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में 27 सितंबर को मौसम बदल सकता है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिनों का मौसम
दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिनों के दौरान कई दिन बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि इन दोनों शहरों में 27 और 28 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात को लेकर आशंका जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 24 से 29 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में 30 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।
बिहार में अगले 10 दिनों का मौसम
बिहार पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी से जूझ रहा है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट में बताया गया है कि बिहार में मौसम बदलने वाला है। बिहार की राजधानी पटना समेत कई हिस्सों में अगले 10 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में अगले 10 दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में अगले 10 दिनों तक मौसम का रुख बदलता रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, जयपुर में 26 से लेकर 29 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इसके बाद उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना रहेगी।
हरियाणा में अगले 10 दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में अगले 10 दिनों में मौसम का मिला जुला असर दिखेगा। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 27 और 28 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। साथ ही इसका असर हरियाणा के कई और शहरों में भी दिखेगा।
मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 से 29 सितंबर तक मौसम का रुख बिगड़ा रहेगा। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इंदौर में भी 29 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही कई और शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम
हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर खत्म होता हुआ दिख रहा है। आईएमडी ने बताया कि शिमला में अगले 10 दिनों तक मौसम का मिजाज शांत रहने वाला है। 24 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच शिमला में बारिश होने की बहुत कम संभावना है।
