10 Din Ka Mausam: अगले 10 दिनों में देशभर में सक्रिय रहेगा मानसून, कई राज्यों में झमाझम बारिश के साथ गरजेंगे बादल; जानें पूर्वानुमान

Agle 10 Din Ka Monsson ka Mausam 01 to 10 September 2026 (अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा) Floods, Cloudburst, IMD Red, Yellow Alert weather Update: सितंबर के पहले सप्ताह में देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर सक्रिय रहेगा। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, मध्य भारत और पूर्वोत्तर-दक्षिणी राज्यों तक अगले कुछ दिनों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश के हालात बन सकते हैं।

Agle 10 Din Ka Mausam Kaisa Rahega (अगले 10 दिन का मौसम): सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां फिर जोर पकड़ती नजर आएंगी। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक बारिश का दौर अलग-अलग तीव्रता के साथ जारी रहने का अनुमान है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Agle 10 Din Ka Mausam

अगले 10 दिन का मौसम

मौसम प्रणालियों की बात करें को समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बना हुआ है, जबकि इसका पूर्वी सिरा सामान्य स्थिति के आसपास स्थित है। वहीं, 1 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर तटीय ओडिशा, झारखंड तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास एक अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे पहले यह सिस्टम गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तर तटीय ओडिशा व उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में मौजूद था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान यह निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और झारखंड के इलाकों को पार करेगा। इसके अलावा, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर इस सिस्टम से जुड़ा एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला है। वहीं, मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर दक्षिण गुजरात से लेकर इस निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) तक एक अन्य ट्रफ बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आइए जानें अगले 10 दिनों के दौरान मौसम कैसा रहेगा?

End of Feed