10 Din Ka Mausam: बारिश के बाद क्या होगी गर्मी की एंट्री? पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हलचल के बीच जानें मौसम का पूर्वानुमान

Agle 10 Din Ka Mausam: अगले 10 दिनों का मौसम (11 April to 20 April 2026), दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अगले 10 दिन का मौसम कैसा रहेगा? (Next 10 Days IMD Weather Forecast): बीते दिनों की तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के बाद अब मौसम में कुछ राहत के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आइए जानें आगे मौसम कैसा रहेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • आंधी-बारिश और गरज-चमक के बाद अब मौसम शांत रहेगा, लेकिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
  • उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में 3 से 8 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।
  • कुछ राज्यों में लू और उमस भरा मौसम परेशान करेगा, खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय इलाकों में असर ज्यादा रहेगा।

Agle 10 Din Ka Mausam: बारिश-आंधी और गरज-चमक ने बीते दिनों जिस तरह से तांडव मचाया था, अब शायद उसके कम होने की आशंका हो। मौसम प्रणालियों के मुताबिक, मध्य स्तर की उपोष्णकटिबंधीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर, लगभग 64° पूर्व देशांतर के अनुदिश और अक्षांश 34° उत्तर में स्थित है। वहीं, पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मौजूद है। इसके साथ ही, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जिसका गर्त समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी ऊपर, लगभग 93° पूर्व देशांतर के अनुदिश और अक्षांश 25° उत्तर में स्थित है। ओडिशा के आंतरिक भाग से मन्नार की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक उत्तर-दक्षिण गर्त/पवन असंतुलन मौजूद है। उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 15 अप्रैल, 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आने की संभावना है। ऐसे में आइए जानें अगले 10 दिन का मौसम (Agle 10 Din Ka Mausam) कैसा रहेगा?

Agle 10 Din Ka Mausam

अगले 10 दिन का मौसम

क्या है IMD का पूर्वानुमान?

आने वाले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से सामान्य बना रहेगा, हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पूर्वी भारत में यह बढ़ोतरी 5 से 7 डिग्री और मध्य भारत में 3 से 5 डिग्री तक रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है।

End of Feed