शहर

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर लगी रोक, गौरीकुंड में हुए क्रैश के बाद लिया गया फैसला

उत्तराखंड में गुप्तकाशी के केदारनाथ जाते हुए गौरीकुंड में यात्रियों से भरे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई। इस हादसे के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को रोक दिया गया है।

Image

चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर लगी रोक

Uttarakhand Helicopter Crash: आज सुबह करीब 5:20 बजे गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकाप्टर के गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना को देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश

सुबह करीब साढ़े पांच बजे केदारनाथ दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर से वापसी के लिए उड़ान भरी। फिर अचानक गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलों में हेलीकॉप्टर लापता हो गया और उसके बाद उसके क्रैश होने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर क्रैश में इन सभी लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पायलट और शिशु भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा खराब मौसम और कम दृश्यता होने के कारण हुआ।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article