सूर्या के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर गाजीपुर में जश्न की लहर, चाचा विनोद की ये खास डिमांड

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने गाजीपुर में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने की मांग उठाई है, ताकि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले ही प्रदेश के खेल मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं और जल्द सकारात्मक कदम की उम्मीद है।

T20 World Cup 2026: रविवार, 8 मार्च की रात क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ पूरे देश में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। हर शहर और राज्य में टीम इंडिया के जयकारे लगे।

Suryakumar yadav and team india lifting the T20 World Cup Trophy (Photo: BCCI)

सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते हुए (फोटो: बीसीसीआई)

इसी बीच, टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने के लिए गाजीपुर जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल स्टेडियम बनाने की मांग उठाई है। सोमवार को विनोद यादव ने बताया कि इस मांग को लेकर वह लगभग एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने आश्वासन दिया था कि गाजीपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

End of Feed