बांके बिहारी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के चलते एडवाइजरी जारी, दर्शन के लिए आने से पहले देख लें ये नियम

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के चलते मंदिर प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है। मंदिर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रमुख त्यौहारों के अलावा शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में मंदिर में भीड़ का आकलन करने के बाद आएं।

Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुरु पूर्णिमा मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि वे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में आकर भीड़ का हिस्सा न बने और इस दौरान मंदिर आने से बचें। इसके अलावा मंदिर में 5 दिनों तक कुछ लोगों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है।

ये लोग मंदिर आने से बचें

मुडिया पूर्णिमा मेले के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में भारी संख्या में भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, छोटे बच्चों और बीपी व शुगर के मरीजों से मंदिर में न आने की अपील की गई है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु प्रमुख त्यौहारों, शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश वाले दिनों में मंदिर में भीड़ का आकलन करने के बाद ही आएं।

End of Feed