शहर

बांके बिहारी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के चलते एडवाइजरी जारी, दर्शन के लिए आने से पहले देख लें ये नियम

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के चलते मंदिर प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है। मंदिर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रमुख त्यौहारों के अलावा शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश के दिनों में मंदिर में भीड़ का आकलन करने के बाद आएं।

Image

बांके बिहारी मंदिर

Photo : Twitter

Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुरु पूर्णिमा मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि वे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में आकर भीड़ का हिस्सा न बने और इस दौरान मंदिर आने से बचें। इसके अलावा मंदिर में 5 दिनों तक कुछ लोगों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है।

ये लोग मंदिर आने से बचें

मुडिया पूर्णिमा मेले के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में भारी संख्या में भीड़ आने की संभावना है। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, छोटे बच्चों और बीपी व शुगर के मरीजों से मंदिर में न आने की अपील की गई है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु प्रमुख त्यौहारों, शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश वाले दिनों में मंदिर में भीड़ का आकलन करने के बाद ही आएं।

इन नियमों का रखें ध्यान

  • मन्दिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रृद्धालु अपने साथ कोई भी अधिक नगदी और कीमती सामान या आभूषण लेकर न आएं।
  • सभी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा।
  • श्रद्धालु एकल मार्गीय व्यवस्था के अनुसार मंदिर में दर्शन करके तुरंत अपने गंतव्य को प्रस्थान करें और मंदिर में अनावश्यक खड़े न रहे। जिससे पीछे से आने वाले अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पर्याप्त लाभ मिल सके।
  • कृपया मंदिर में जूता-चप्पल पहनकर न आये, क्योंकि मंदिर परिसर के पास जूता-चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article