Bengaluru Murder: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को टुकड़े किए और सूटकेस में पैक कर दिए। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सूटकेस से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे बाद पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
पत्नी की हत्या करके सूटकेस में छिपाया शव
हत्या कर शहर छोड़कर फरार हुआ
बता दें कि महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश और उनकी पत्नी गौरी अनिल सांबरेकर बेंगलुरु के दोड्डकम्मनहल्ली में किराए के घर में रहने आए थे। राकेश राजेंद्र खेडेकर एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर थे और उनकी पत्नी गौरी ने मास मीडिया में ग्रेजुएशन की थी और यहां नौकरी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को किसी विवाद के चलते इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ राकेश ने पत्नी की हत्या कर उसके टुकड़े किए और सूटकेस में पैक कर शहर छोड़कर फरार हो गया।
मकान मालिक ने दी हत्या की जानकारी
जानकारी के अनुसार, राकेश ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मकान मालिक को फोन किया और हत्या की जानकार दी। राकेश ने मकान मालिक को बताया कि पिछली रात उसने अपनी पत्नी की हत्या की और शहर छोड़ दिया। राकेश ने पुलिस को मामले की जानकारी देने के साथ मृतक के परिवार को सूचित करते हुए अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। फोन पर हत्या के बारे में जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक कमरे की तरफ गए तो कमरा बाहर से लॉक था। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। हुलिमावू पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। पुलिस को गौरी की शव एक ट्रॉली सूटकेस से बरामद हुआ।
पुणे से गिरफ्तार आरोपी पति
पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की सहायता से आरोपी की की सूचना प्राप्त की और पुणे पहुंचे। बेंगलुरु पुलिस और स्थानीय पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया और बेंगलुरु लाया गया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का शव सूटकेस में मिला है और महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
