शहर

Bengaluru: मदरसे में 11 वर्षीय मासूम की पिटाई, होस्टल कार्यालय में बुलाकर मारी लात, आरोपी गिरफ्तार

Bengaluru: बेंगलुरु में एक मदरसे में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ मदरसा प्रभारी के बेटे मोहम्मद हसन ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि हसन ने बच्ची को हाथ से मारने के साथ लातों से भी मारा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मदरसे में 11 साल की बच्ची के साथ मारपीट

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में स्थित एक मदरसे में बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 फरवरी को हुई थी। बच्चे के साथ मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने इसी वीडियो और पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर एक्शन लेते हुए गुरुवार यानी आज को आरोपी को गिरफ्तार किया।

मदरसे में बच्ची के साथ मारपीट

पुलिस ने बताया कि हेगड़े नगर में स्थित मदरसे में बच्ची के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने बुधवार को पुल में इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की मां ने कहा कि उसने अपनी बच्ची ने जुलाई 2024 में पांचवी कक्षा में मदरसे में दाखिला करवाया था। पीड़िता की मां ने आगे बताया कि बच्ची मदरसे के होस्टल में भी रहती थी। इस दौरान वह मदरसे के प्रभारी का बेटा मोहम्मद हसन अक्सर आता जाता था।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार बताया कि 16 फरवरी को शाम करीब साढ़े चार बजे हसन ने होस्टल के कार्यालय में बच्ची को बुलाया। यहां हसन ने कथित तौर पर पर चावल गिराने और खेलते समय छात्रावास की अन्य छात्राओं से झगड़ा करने के कारण उसे हाथों से पीटा और उसे लात मारी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोथनूर पुलिस थाने ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बच्चों के साथ क्रूरता के लिए सजा) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article