हिमाचल में कहर बना मानसून! बारिश संबंधित घटनाओं में 310 की मौत, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुआ भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। इस बीच SDMA ने बताया कि 20 जून से अभी तक बारिश के कारण होने वाले हादसों में 310 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही सार्वजनिक संपत्ति में 2.45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण कहीं बादल फटने की खबर सामने आ रही है तो वहीं कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने की सूचना भी आए दिन मिल रही है। मानसूनी बारिश के दौरान हिमाचल प्रदेश में जान-मान का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, बादल फटने, डूबने, बिजली गिरने, करंट लगने और अन्य मौसम संबंधित घटनाओं में 20 जून से अभी तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। SDMA ने यह भी बताया कि इस दौरान 152 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।

Himachal Pradesh

हिमाचल में कहर बना मानसून (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

किन शहरों में हुई बारिश संबंधित सबसे अधिक मौतें

SDMA के आंकड़ों के अनुसार, बारिश से होने वाली घटनाओं के कारण सबसे ज्यादा मौतें मंडी, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और कुल्लू में हुई हैं। एसडीएमए के अनुसार, अकेले भूस्खलन और अचानक बाढ़ ने कम से कम 19 लोगों की जान ली है, जिनमें डूबने से 33 मौतें हुई हैं। बिजली गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य दुर्घटनाओं ने भी मृतकों की संख्या को बढ़ाया है।

End of Feed