शहर

PM अपशब्द मामला: पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस दफ्तर पर BJP का 'हल्ला बोल', चली लाठियां, VIDEO

पीएम मोदी के बारे मेंअभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक तरह से कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया। यहां उनकी पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत हो गई। दोनों गुट एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। पत्थरबाजी भी हुई। झंडे लगे डंडे से दोनों पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

Image

पटना में एक-दूसरे से भिड़े भाजपा और कांग्रेस के नेता-समर्थक। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

BJP Protest at Congress Office: दरभंगा में कांग्रेस के चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने के खिलाफ शुक्रवार को पटना में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार एवं उग्र प्रदर्शन किया। यहां हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक तरह से कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया। यहां उनकी पहले से मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत हो गई। दोनों गुट एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। पत्थरबाजी भी हुई। झंडे लगे डंडे से दोनों पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की।

महिला आयोग ने दरभंगा डीएम से रिपोर्ट मांगी

पीएम मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक नारेबाजी मामले का बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दरभंगा डीएम से रिपोर्ट मांगी है।

आपने एक मां का अपमान किया है-नितिन नबीन

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि 'मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते। हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।'

अपशब्द कहने का आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा में एक चुनावी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बक्सर के सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। दरभंगा के एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। बता दें कि दरभंगा के रहने वाले रिजवी ने कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राजद पर तीखे हमले किए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article