शहर

डेढ़ साल बाद जेल से रिहा हुए आजम खान के बेटे अबदुल्ला, सपा सांसद बोलीं- 'आज न्याय हुआ'

Abdullah Azam Khan Case: समाजवादी पार्टी (SP) के नेता अब्दुल्ला आजम खान करीब डेढ़ वर्ष बाद मंगलवार को हरदोई जिला कारागार से रिहा हुए। अब्दुल्ला आज़म सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे हैं। अब्‍दुल्‍ला आजम की रिहाई की खबर सुनकर मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता हरदोई जेल के बाहर पहुंच गए।

Image

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान (फोटो साभार: https://x.com/AbdullahAzamMLA)

Photo : Twitter

Abdullah Azam Khan Case: समाजवादी पार्टी (SP) के नेता अब्दुल्ला आजम खान करीब डेढ़ वर्ष बाद मंगलवार को हरदोई जिला कारागार से रिहा हुए। अब्दुल्ला आजम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल के द्वार से बाहर आये। वह किसी से मिले बिना और मीडिया से बात किये बिना रामपुर के लिए रवाना हो गए।

जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला

अब्दुल्ला आज़म सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे हैं, जो विभिन्न मामलों के तहत सीतापुर की जेल में बंद रहे। अब्‍दुल्‍ला आजम की रिहाई की खबर सुनकर मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता हरदोई जेल के बाहर पहुंच गए।

सपा सांसद ने क्या कुछ कहा?

रुचि वीरा ने न्यायपालिका में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "हमें हमेशा से न्यायपालिका पर भरोसा था और आगे भी रहेगा। आज न्याय हुआ है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी न्याय होगा।"

अब्दुल्ला आजम खान को हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने जमानत दी थी, लेकिन रामपुर में सांसद-विधायक अदालत के समक्ष एक अलग मामले में लंबित कानूनी औपचारिकताओं के कारण वह अभी भी जेल में थे।

कितने मामले थे दर्ज?

पिछले कुछ सालों में उनके खिलाफ 45 मामले दर्ज हुए थे और सभी में उन्हें जमानत मिल गई थी। जमानत सत्यापन से संबंधित प्रक्रियागत मुद्दों के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई। सोमवार को सांसद-विधायक अदालत से रिहाई का आदेश हरदोई जेल भेजा गया, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article