'AAP' विधायकों ने 'गैस किल्लत' को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर निकाला पैदल मार्च

AAP on LPG Crisis: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने गैस सिलेंडर का पम्पलेट्स लेकर पैदल मार्च किया

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने निलंबन वापस नहीं होने पर बजट सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को जहां पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाकर रेखा गुप्ता सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वहीं बुधवार को गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने गैस सिलेंडर का पम्पलेट्स लेकर पैदल मार्च किया ।

AAP on LPG Crisis

आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने गैस सिलेंडर का पम्पलेट्स लेकर पैदल मार्च किया

आतिशी ने कहा कि आज पूरे देश में एक गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं।आतिशी ने कहा कि इसी दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने वादा किया था कि होली और दिवाली पर फ्री सिलेंडर देंगे और कई बार इसकी घोषणा भी की गई। अब इनकी फ्री सिलेंडर की तरकीब समझ में आई है कि सिलेंडर को गायब ही कर दो, ताकि सब कुछ फ्री हो जाए और पैसे देने ही न पड़ें।

End of Feed