AAP का दावा- गुजरात में बढ़ रहा पार्टी का ग्राफ, कांग्रेस को पछाड़ा

आम आदमी पार्टी ने एक सर्वे के आधार पर दावा किया है कि गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव दिख रहा है और अब मुकाबला भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। WeePreside और CIF के “Pulse of Gujarat 2026” सर्वे के मुताबिक आप का वोट शेयर बढ़कर 24.8 प्रतिशत हो गया है, जबकि कांग्रेस का वोट शेयर घटकर 17.3 प्रतिशत रह गया है।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि जिस गुजरात में भाजपा का दबदबा बना हुआ है, वहां अब आम आदमी पार्टी तेजी से एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। आप ने एक सर्वे के हवाले से यह दावा किया है। आप ने कहा कि WeePreside और CIF द्वारा किए गए “Pulse of Gujarat 2026” सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात की राजनीति अब भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी की दिशा में बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है।

aap (3)

आप नेता अरविंद केजरीवाल (फोटो- AAPGujarat)

आप के दावे के अनुसार सर्वे के मुताबिक गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 24.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 17.3 प्रतिशत रह गया है। यानी आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस को पीछे छोड़कर गुजरात की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा अभी भी करीब 49.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे है, लेकिन अब उसे सीधी चुनौती कांग्रेस की बजाय आम आदमी पार्टी से मिलती हुई दिख रही है।

End of Feed