'AQI पर जवाब दो...'; दिल्ली में प्रदूषण का नहीं निकल रहा कोई हल, AAP का दिल्ली सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

Atishi Protest Outside Delhi Vidhan Sabha: प्रदूषण पर जवाब दो, भाजपा वालों जवाब दो....ये नारे आम आदमी पार्टी लगा रही है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी ने मंगलवार को BJP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर वायु प्रदूषण पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया और इसे राष्ट्रीय राजधानी की 'सबसे बड़ी समस्या' बताया।

AAP Protest Against Delhi Govt: प्रदूषण पर जवाब दो, भाजपा वालों जवाब दो....ये नारे आम आदमी पार्टी लगा रही है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के नेतृत्व में AAP दिल्ली की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन भी प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा।

ATISHI

दिल्ली की खराब हवा के खिलाफ AAP दिल्ली सरकार पर हमलावर

AAP ने एक वीडियो भी जारी किया। जिसपर कैप्शन था, 'प्रदूषण पर जवाब दो-जवाब दो...दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और रेखा गुप्ता सरकार द्वारा की गई Data चोरी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों का हल्ला बोल।'

End of Feed