AAP Protest Against Delhi Govt: प्रदूषण पर जवाब दो, भाजपा वालों जवाब दो....ये नारे आम आदमी पार्टी लगा रही है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के नेतृत्व में AAP दिल्ली की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन भी प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा।
AAP ने एक वीडियो भी जारी किया। जिसपर कैप्शन था, 'प्रदूषण पर जवाब दो-जवाब दो...दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और रेखा गुप्ता सरकार द्वारा की गई Data चोरी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों का हल्ला बोल।'
AAP का प्रदूषण पर जवाबदेही से बचने का आरोप
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी ने मंगलवार को BJP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर वायु प्रदूषण पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया और इसे राष्ट्रीय राजधानी की 'सबसे बड़ी समस्या' बताया।
आतिशी ने कहा, 'BJP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार प्रदूषण के मुद्दे से भाग रही है। आज दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है... जब AAP प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग करती है, तो BJP चर्चा से बचने के लिए बहाने बनाती है।' उन्होंने मांग की कि यह नाटक बंद किया जाए और विधानसभा में तुरंत चर्चा की जाए।
एक दिन पहले सोमवार को AAP विधायकों के दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद आतिशी ने यह बयान दिया। जहां आज दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया गया।। आप भाजपा सरकार से शहर की बिगड़ती हवा की क्वालिटी पर तुरंत ध्यान देने की मांग कर रही है।
