'प्रदूषण पर ड्रामेबाजी बंद करे BJP, समस्या पर तुरंत चर्चा कराए', रेखा गुप्ता सरकार को पूर्व CM आतिशी ने घेरा

प्रदूषण के मुद्दे पर AAP लगातार भाजपा को घेर रही है। सदन में आप के विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में कथित रूप से बाधा उत्पन्न हुई जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों संजीव झा, सोम दत्त, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह को सदन से बाहर करने का आदेश दिया।

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी हमले और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने प्रदूषण पर भाजपा पर हमला बोला। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बहुत गंभीर हो गई है। एम्स सहित राजधानी के सभी बड़े अस्पताल श्वास के मरीजों से भरे पड़े हैं लेकिन भाजपा प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। AAP नेता ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदूषण की समस्या पर जब सदन में चर्चा कराने की मांग करती है तो भाजपा के सदस्य सदन से वॉक आउट कर जाते हैं। आतिशी ने कहा कि भाजपा को यह 'ड्रामेबाजी' बंद करनी चाहिए।

atishi

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी। तस्वीर-PTI

प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा से भाग रही दिल्ली सरकार-आतिशी

आतिशी ने कहा, 'भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार प्रदूषण के मुद्दे से भाग रही है। आज दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है, जब आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग करती है, तो बीजेपी चर्चा से बचने के लिए बहाने बनाती है…यह सारा ड्रामा क्यों किया जा रहा है? बीजेपी प्रदूषण पर चर्चा से इसलिए बचना चाहती है क्योंकि उसके पास कोई जवाब नहीं है...हम मांग करते हैं कि यह नाटक तुरंत बंद किया जाए और प्रदूषण के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की जाए।'

End of Feed