शहर

गोवा में BJP का विकल्प 'आप', जिला पंचायत इलेक्शन पर क्या बोले केजरीवाल; Arpora Fire को लेकर कही ये बात

गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 के लिए अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी का विकल्प बताया है। उन्होंने कहा पिछले 13 साल से बीजेपी ने गोवा को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया है, लेकिन 'आप' के आने से बीजेपी की जमीन खिसकती नजर आ रही है।

Image

गोवा पहुंचे अरविंद केजरीवाल (फोटो-@AamAadmiParty)

गोवा : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में पिछले 13 साल से बीजेपी की सरकार है। Arpora Fire की घटना दिखाती है कि वहाँ बिना लाइसेंस के काम चल रहा था, और लापरवाही के कारण 25 लोगों की जान चली गई। बीजेपी ने गोवा को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया है। लोग अब तंग आ चुके हैं और अब गोवा के पास AAP के रूप में एक विकल्प है। उन्होंने कहा 2027 में गोवा विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा अभी से चेंज की शुरुआत होगी। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए वोट करें।

दरअसल, गोवा में 20 दिसंबर को जिला पंचायत चुनाव होने हैं। लिहाजा पार्टी के गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा कि केजरीवाल पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए और पार्टी स्वयंसेवकों से मिलने के लिए तीन दिवसीय गोवा दौरे पर हैं। हम गोवा में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

गोवा में जिला पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) 50 में से 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गोवा की दो स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जिला पंचायतें जिला स्तरीय निकाय हैं, जो विकास गतिविधियों के समन्वय के लिए स्थानीय स्वशासन इकाइयों के रूप में कार्य करती हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article