शहर

सौरभ भारद्वाज को AAP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, गोपाल राय को गुजरात का प्रभार

Saurabh Bharadwaj : दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांगठनिक बदलाव शुरू किया है। पार्टी के बड़े नेता सौरभ भारद्वाज को उसने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जबकि वरिष्ठ नेता गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।

Image

सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

Saurabh Bharadwaj : दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांगठनिक बदलाव शुरू किया है। पार्टी के बड़े नेता सौरभ भारद्वाज को उसने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जबकि वरिष्ठ नेता गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है। सौरभ दिल्ली में गोपाल राय की जगह लेंगे। इसके अलावा आप की पीएसी की बैठक में और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए गए। महराज मलिक को जम्मू कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी और संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

गुजरात, गोवा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए

  • गुजरात- प्रभारी- गोपाल राय
  • सह प्रभारी- दुर्गेश पाठक
  • गोवा प्रभारी- पंकज गुप्ता
  • सह प्रभारी- अंकुश नारंग, आभास चंदेला, दीपक सिंगला
  • पंजाब- प्रभारी- मनीष सिसोदिया
  • सह प्रभारी- सत्येंद्र जैन
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी- संदीप पाठक

दिल्ली चुनाव में AAP को मिलीं 22 सीटें

दिल्ली चुनाव नतीजे के बाद पार्टी में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि दिल्ली सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांगठनिक पदों पर नई नियुक्तियां हो सकती हैं। सबकी नजर दिल्ली पर थी। चुनाव में हार के बाद यह तय माना जा रहा था कि AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल गोपाल राय की जगह किसी नए चेहरों को जिम्मेदारी दे सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को 22 सीटों पर जीत मिली। जबकि भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। कांग्रेस को तीसरी बार एक भी सीट नहीं मिली।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!