LIVE

शहरों के समाचार, 30 नवंबर 2023: उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, BSP अकेले लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव

Pooja KumariUpdated Nov 30, 2023, 20:42 IST
शहरों के समाचार, 30 नवंबर 2023: उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, BSP अकेले लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव

शहरों के समाचार, 30 नवंबर 2023: उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, BSP अकेले लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव

शहर के समाचार (Hindi Samachar) 30 नवंबर 2023: उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। तमिलनाडु में वैन-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। बीएसपी अकेले 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बदायूं में हलवाई पर बारातियों ने खौलता तेल उड़ेल दिया। गुजरात में आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच की मौत हो गई। यूपी के 10 जिलों में बारिश हो रही है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 30, 2023 20:42 IST

दिल्ली के मंदिर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान

मध्य दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
NOV 30, 2023 20:21 IST

नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोटा में नीट की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने कमरे में पंखें से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
NOV 30, 2023 20:18 IST

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिली बढ़त

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वापस आती हुई दिख रही है। अब इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है।
NOV 30, 2023 19:24 IST

हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार हार मान चुकी है : हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है।
NOV 30, 2023 19:03 IST

उमा भारती को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एग्जिट पोल पर 'भरोसा' नहीं करतीं। तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद शाम को पांच राज्यों के एग्जिट पोल प्रसारित किए जाएंगे।
NOV 30, 2023 18:29 IST

पानीपत में मजाक-मजाक में युवक की हत्या

हरियाणा राज्य के पानीपत में एक फैक्ट्री में मजाक-मजाक में एक युवक की हत्या हो गई। साथी कर्मी ने ही युवक के पायजामे में प्रेशर पाइप डाल दिया। इसके बाद उसके शरीर में गुदा के रास्ते हवा भर गई, जिससे उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई।
NOV 30, 2023 18:26 IST

सहारनपुर में गिरे ओले

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 10 जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज में तेज बारिश हुई। वहीं, सहारनपुर में ओलावृष्टि हुई।
NOV 30, 2023 18:24 IST

चेन्नई में भारी बारिश

तमिलनाडु के उत्तरी तटीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई, जबकि चेन्नई शहर और आसपास के कई हिस्सों में तेज़ बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को परेशानी हुई।
NOV 30, 2023 18:18 IST

तमिलनाडु में वैन-ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

तमिलनाडु के वाझापडी जिले में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वैन और एक पार्सल ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
NOV 30, 2023 17:59 IST

बांदा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
NOV 30, 2023 17:52 IST

सीएम योगी ने कहा- '2014 से पहले देश में चेहरे देखकर बनाई जाती थीं योजनाएं'

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। वे परिवार के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं।
NOV 30, 2023 17:17 IST

BSP अकेले लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव

बहुजन समाज पार्टी 2024 में अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। बीएसपी प्रमुख ने कहा कि पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।
NOV 30, 2023 17:16 IST

के के पाठक ने CPI एमएलसी संजय सिंह की रोकी पेंशन

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने एक बार से अपने नए आदेश से बिहार की नीतीश सरकार के लिए परेशानी बढ़ा दी है। इस बार के के पाठक ने सीपीआई के MLC संजय सिंह पर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एसएलसी साहब की पेंशन पर रोक लगा दी है।
NOV 30, 2023 17:09 IST

मेरठ में बर्गर का लालच देकर बच्ची से दरिंदगी

यूपी के मेरठ में एक 7 साल की बच्ची को उसके पड़ोसी ने हैवानियत का शिकार बनाया। पड़ोसी ने बच्ची को बर्गर खिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। लालच में आकर बच्ची पड़ोसी के पास चली गई, इसके बाद युवक ने उसके साथ दरिंदगी की।
NOV 30, 2023 17:07 IST

चित्रकूट में दो नाबालिग भाइयों से कुकर्म के दोषी को 20 साल की कैद

चित्रकूट जिले की एक विशेष अदालत ने दो नाबालिग भाइयों से कुकर्म करने के दोषी करार दिए गए एक युवक को बृहस्पतिवार को 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
NOV 30, 2023 16:55 IST

बदायूं में हलवाई पर उड़ेला खौलता तेल

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बारातियों ने हलवाई पर खौलता तेल उड़ेल दिया। हलवाई की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बारातियों के कहने पर गर्म रोटियां सेंककर नहीं खिलाई।
NOV 30, 2023 16:10 IST

कानपुर में लगेंगे 12 ई वाहन चार्जिंग स्टेशन

यूपी के कानपुर में टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस कानपुर में छह स्थानों पर 12 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
NOV 30, 2023 15:39 IST

गुजरात में आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच की मौत

गुजरात के खेड़ा जिले में कथित तौर पर मिथाइल अल्कोहल युक्त आयुर्वेदिक सिरप पीने से पिछले दो दिन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
NOV 30, 2023 14:00 IST

नोएडा में मंदिर की मूर्तियां की गईं खंडित

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के रिछपाल गढ़ी गांव में स्थित एक मंदिर में स्थापित कुछ मूर्तियों को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। इस घटना के चलते लोगों में भारी आक्रोश है।
NOV 30, 2023 13:41 IST

UP में 10 जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने तेजी के साथ करवट ली। सुबह-सुबह प्रदेश के 10 जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज में तेज बारिश हुई। वहीं, इटावा फतेहपुर, जालौन में रिमझिम हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।