LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 28 अक्टूबर 2023 LIVE: सूरत में एक परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की रिपोर्ट मांगेगी SIT, लिस्ट तैयार
शहरों के ताज़ा समाचार, 28 अक्टूबर 2023 LIVE: सूरत में एक परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की रिपोर्ट मांगेगी SIT, लिस्ट तैयार
OCT 28, 2023 12:23 IST
UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की रिपोर्ट मांगेगी SIT, लिस्ट तैयार
UP के मदरसों में विदेशी फंडिंग की जाँच कर रही SIT की बड़ी तैयारी है। एसआईटी मदरसों में विदेशी फंडिंग की रिपोर्ट मांगेगी। साथ ही विदेशी धन पर नजर रखने वाली केंद्रीय जांच एजेंटीयों की मदद भी लेगी।
OCT 28, 2023 11:40 IST
भारत-इंग्लैंड के मैच को लेकर लखनऊ में रहेगा डायवर्जन
राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैड के बीच रविवार को विश्वकप का मुकाबला खेला जाना है। इसी दिन पीईटी की परीक्षा भी है। ऐसे में जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहीद पथ की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर रूट डायवर्जन सुबह 8 बजे से मैच खत्म होने तक लागू किया गया है।
OCT 28, 2023 10:43 IST
बिहार में सरकारी सेवकों के DA में दिवाली से पहले होगा इजाफा
बिहार की नीतीश सरकार सरकारी कर्मियों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है। दीपावली के पहले सीएम नीतीश कुमार सरकारी कर्मी और पेंशन भोगियों के डीए यानी मंहगाई भत्ता में इजाफा करने जा रही है।
OCT 28, 2023 10:40 IST
BSP महासचिव सतीश मिश्रा के नाती की स्कूल में पिटाई
लखनऊ का प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर ब्वॉयज स्कूल की पीटी टीचर संगीता सहाय पर 5वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का नाती है। छड़ी और थप्पड़ों से पिटाई के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई।
OCT 28, 2023 08:43 IST
गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ का निधन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैजनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
OCT 28, 2023 07:56 IST
बिहार में डेंगू की संख्या 14 हजार के पार
बिहार में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में मरीजों की संख्या 14268 पर पहुंच गई है। इनमें से 7533 मरीज तो अक्टूबर में ही मिले हैं।
OCT 28, 2023 08:45 IST
कौशांबी में प्लाईवुड गोदाम में ब्लास्ट से 4 मकान ध्वस्त, 5 घायल
कौशांबी के थाना पिपरी क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित प्लाईवुड की दुकान में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई। आग ने 5 घरों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
OCT 28, 2023 07:05 IST
मथुरा में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी से पुलिस मुठभेड़
यूपी के मथुरा में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की शुक्रवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जैतपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
OCT 28, 2023 06:18 IST
UP पुलिस के खराब ट्रैक रिकार्ड वालों की बनेगी सूची
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 50 साल से अधिक उम्र पूरी कर चुके खराब ट्रैक रिकार्ड वाले पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। जिनके ऊपर स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के बाद अनिवार्य रिटायरमेंट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
OCT 28, 2023 06:15 IST
गंजाम में पटाखा विस्फोट से एक की मौत
ओडिशा राज्य के गंजाम जिले में पटाखा विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पता चला है जिस मंजिल पर ये घटना घटी है, वहां पटाखे बनाने का काम होता है।
OCT 28, 2023 05:29 IST
सतना में सरकारी नंबर प्लेट वाली कार में मिले सवा पांच करोड़ के जेवर
मध्य प्रदेश के सतना जिले की नागौद थाना पुलिस और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित की गई एसएसटी टीम ने सवा पांच करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोने से बने जेवरात पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
OCT 28, 2023 05:29 IST
दिल्ली में BS-3 और 4 डीजल बसों की एंट्री पर रोक
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में एक नवंबर से एनसीआर से दिल्ली आने वाले वाहनों में बीएस-तीन और बीएस-चार डीजल बसों की एंट्री पर रोक रहेगी। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-छह के अनुपालक डीजल बसों को संचालित किया जाएगा।
OCT 28, 2023 05:28 IST
CM योगी का कानपुर दौरा, 501 करोड़ की देंगे सौगात
कानपुर में आज सीएम योगी आदित्यनाथ 153 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी करीब 2:30 बजे शहर में रहेंगे। यहां वह भाजपा के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
OCT 28, 2023 05:28 IST
UP के 35 जिलों के 1058 केंद्रों में PET परीक्षा आज
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पीईटी के लिए यूपी के 35 जिलों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। इन केन्द्रों पर शनिवार 28 अक्टूबर और रविवा 29 अक्तूबर को परीक्षा होनी है। इसके लिए रेलवे ने स्पेशल मेमू ट्र्न भी चलाई है।
OCT 28, 2023 05:28 IST
साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज
भारत में 28 अक्टूबर की रात चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषविदों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 30 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।
