
आज शहरों के समाचार, 28 जनवरी Highlight: झारखंड के CM ईडी का समन मिलने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे, सोनीपत में सड़क दुर्घटना में नेपाल के चार नागरिकों की मौत
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 28 जनवरी 2024 Highlight: झारखंड के मुख्यमंत्री ईडी का समन मिलने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे। आईएनए मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या। बिहार में नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ कडाके की सर्दी से राहत। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दलित सरपंच को तिरंगा फहराने से रोकने वाला पंचायत विभाग के कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया। बागपत के बिनौली क्षेत्र के जंगल में एक तेंदुआ खेतों में लगे कंटीले तारों में फंस गया, बरेली के एक घर में आग लगने से पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई, राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने चार दिनों में ही करोड़ों का दान दे दिया है, उदयपुर पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है, दिल्ली में कोहरे के कारण यातायात बहुत अधिक प्रभावित है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं: